प्रदेश

अच्छी पहल:अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने एसपी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

डिंडोरी।पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी  अखिल पटेल की पहल पर एस.पी. हेल्पलाईन नम्बर 9238244301 जारी किया गया है, जिला डिण्डौरी में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियां जैसे कि अवैध शराब, जुआ, सट्टा, सूदखोरी, पशु तस्करी, गांजा, अवैध रेत उत्खनन, चिटफण्ड कंपनी तथा संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वाहन, वाहन दुर्घटना, एवं अन्य कोई भी घटना के संबंध में सूचना हेल्प लाईन नबंर 9238244301 पर दी जा सकती है। आम जन से अपील है कि सूचना वाट्सएप, एसएमएस एवं काल के माध्यम से दे सकते है, सूचनाकर्ता का नाम एवं पता सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा। उक्त हेल्पलाईन की सभी शिकायतों/सूचनाओं की समीक्षा पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी द्वारा स्वयं की जायेगी ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button