प्रदेश

शहपुरा के 27,मेहंदवानी के 3 गांव में ओलावृष्टि,मूसलाधार बारिश से फसल तबाह,नुकसान के आंकलन हेतु सर्वे प्रारंभ

शहपुरा । जिले के शहपुरा विकासखंड,मेहदवानी विकासखण्ड अंतर्गत दर्जनो गांव में रविवार की सुबह मूसलाधार वर्षा होने के साथ जमकर ओलावृष्टि भी हुई बेर के आकार के लगभग 20 मिनट तक ओले गिरते रहे,कई जगह मार्गो में और गेहूं की फसलों में ओला पट गए।तेज वर्षा के साथ ओलावृष्टि से किसानो की फसल के साथ सब्जियां भी प्रभावित हुई है विगत तीन दिनों से ठंड का असर शीत लहर के चलते बढ़ गया है। शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहे रविवार की सुबह जिले भर में वर्षा हुई है।सबसे तेज वर्षा शहपुरा तहसील क्षेत्र में हुई है। विक्रमपुर, शाहपुर सहित आसपास के गांव में ओलावृष्टि होने से किसान भी परेशान हो रहे हैं। बताया गया कि सब्जी की फसल भी इससे प्रभावित हुई है। 

यहा हुआ ज्यादा नुकसान।                                    मिली जानकारी अनुसार गत दिवस हुई ओलावृष्टि,मूसलाधार बारिश से शहपुरा विकासखण्ड के कोआाझिर माल,कोआझिर रैयत,पिपरिया माल मानिकपुर,पडरियाकला,सचैली धनगाव,धारेगाव,धिरवन खुर्द,इंदोरी,डोभी,घूण्डीसरई,चदवाही,कचनपुर माल,कचनपुर रैयत,डूण्डीसरई,पथरकटा,धनगाव,पिपरियाकला,ईशनपुरा,कटेहरा रैयत,पलकी रैयत,करनपुरा,बिजौरी,पटपरा माल,पटपरा रैयत,दूबामाल,दूबा रैयत और उपतहसील मेहदवानी के सारसडोली,मुण्डी और मरवारी मे फसलो को ज्यादा नुकसान हुआ है। 

नुकसान का जायजा लेने पहुच रही टीमें

वही कलेक्टर डिंडोरी के निर्देशन के बाद एसडीएम शहपुरा आरपी तिवारी ने अपने अधीनस्थों को प्रभावित फसलों का मुआयना करने के लिये रवाना किया है। बताया गया कि गेहूं की फसल के साथ किसानों की चना, मसूर की फसल भी प्रभावित हुई है। अभी तक शहपुरा के 27 ग्राम और मेहंदवानी के तीन ग्राम ओला से प्रभावित मिले है इसके साथ ही टीमो का गठन किया गया है जो आगामी 2 दिनों में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button