प्रदेश
भीषण सड़क हादसे की घटना पर सीएम ने जताया दुख,मृतकों के परिजनों को चार चार लाख रुपए आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा सड़क हादसे में 14 की मौत 21 हुए है घायल

शहपुरा ।थाना शहपुरा के बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंर्तगत बड़झर के घाट में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलट गया जिसमें 14 लोगों की मौत व 20 लोग घायल हो गए। शहपुरा विकासखंड के अम्हाई देवरी गांव से चौक कार्यक्रम में सम्मिलित होने मसूरघुघरी गए थे जहां मसूरघुघरी से लौटते समय बिछिया चौकी अंतर्गत बड़झर घाट में पिकअप वाहन पलट गई जिससे यह हादसा हो गया।घायलों का शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है। यह घटना घटा रात्रि लगभग एक से 1:30 के बीच की बताई जा रही है घटना की जानकारी लगते ही जिले के कलेक्टर विकास मिश्रा एवं एसपी अखिल पटेल अस्पताल पहुंच गए हैं।वही सीएम मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को चार चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।