प्रदेश
सड़क दुर्घटना में पीड़ितों को हर संभव मदद का सीएम ने दिया भरोसा: विधायक धुर्वे

शहपुरा: शहपुरा थाना के बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंर्तगत बड़झर के घाट में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलट गया जिसमें 14 लोगों की मौत व 20 लोग घायल हो गए। जिले के कलेक्टर विकास मिश्रा एवं एसपी अखिल पटेल अस्पताल पहुंच गए हैं साथ ही अस्पताल पहुंच स्थानीय विधायक ओम प्रकाश धुर्वे,जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मों और नगर पंचायत अध्यक्ष शालिनी सहित अन्य पहुंच पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए उनकी मदद कर रहे है इसी दौरान विधायक धुर्वे ने सीएम मोहन यादव सहित स्वास्थ्य मंत्री से बात की ,मामले मैं विधायक धुर्वे ने बतलाया की सीएम ने पीड़ितों की हर संभव मदद का भरोसा दिया है विधायक ने कहा की पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है