प्रदेश
सड़क दुर्घटना की होगी उच्च स्तरीय जांच:मंत्री संपतिया उईके

शहपुरा। जिले के शहपुरा थाना के बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंर्तगत बड़झर के घाट में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलट गया जिसमें 14 लोगों की मौत व 20 लोग घायल हो गए। जिले के कलेक्टर विकास मिश्रा एवं एसपी अखिल पटेल अस्पताल पहुंच गए हैं साथ ही अस्पताल पहुंच स्थानीय विधायक ओम प्रकाश धुर्वे,जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मों और नगर पंचायत अध्यक्ष शालिनी सहित अन्य पहुंच पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए उनकी मदद कर रहे है इसी दौरान केबिनेट मंत्री संपतिया उईके भी पहुंची और पीड़ितों से मिल उन्हें हर संभव मदद का भरोसा जताया इस दौरान उन्होंने कहा की घटना की उच्च स्तरीय जांच होगी और जो भी दोषी होगा उस पर कठोर कार्यवाही होगी।