प्रदेश
मंत्री संपतिया उइके ने सड़क दुर्घटना में घायल ग्रामीणों को प्रदान की सहायता राशि

शहपुरा ।जिले के शहपुरा थाना के बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंर्तगत बड़झर के घाट में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलट गया जिसमें 14 लोगों की मौत व 20 लोग घायल हो गए।जिसके बाद मौके पर मंत्री संपतिया उईके ,स्थानीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे पहुंच स्थिति का जायजा ले रहे है वही इस दरमियान मंत्री संपतिया उईके द्वारा अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों को पांच पांच हजार रुपए नगद सहायता राशि वितरित की।