प्रदेश
सड़क दुर्घटना में मृत हुए ग्रामीणों के परिजनों को विधायक ओम प्रकाश धुर्वे ने वितरित किए चार- चार लाख रुपए के सहायता राशि के चेक

शहपुरा।कुछ दिवस पूर्व शहपुरा के बिछिया चौंकी अंतर्गत बढ़झर में पिकअप वाहन के पलटने से अम्हाई देवरी, पौंडी,धमनी और सजनिया के कुल 14 ग्रामीणों की मौत हो गई थी वही घटना के दिन सीएम मोहन यादव ने मृतकों को चार चार लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की थी जिसके बाद आज विधायक ओमप्रकाश धुर्वे द्वारा अम्हाई देवरी पहुंच पीड़ित परिजनों को सीएम की घोषणा के मंशा अनुरूप चार चार लाख रुपए के चेक और रेडक्रास सोसायटी द्वारा 20-20 हजार रुपए की सहायता राशि के चेक वितरित किए इस दौरान उनके साथ अम्हाई देवरी सरपंच रमेश परस्ते, पोंडी सरपंच सरोज अनूप मार्को,संग्रामपुर सरपंच नान सिंह मार्को,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी सहित अन्य जन उपस्थित रहे।