प्रदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक धुर्वे,महिलाओं को रोजगार से जोड़ लखपति बनाने किया प्रेरित

शहपुरा। आज मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम मैं प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संकल्पित एक करोड़ महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उनको लखपति बनाने के संकल्प को लेकर विधायक ओम प्रकाश धुर्वे ने महिलाओं को किस तरीके से लखपति बनाया जाए इस बारे मे एवं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए एवं आत्मनिर्भर बनाने को प्रेरित किया, इस दौरान अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रियंका आर्मो, उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल ,मां दुर्गा संकुल स्तरीय संघ शहपुरा अध्यक्ष हेमा परस्ते, सचिव गोमती धुर्वे संग्राम संकुल स्तरीय कोहनीदेवरी अध्यक्ष प्रेम बाई , सचिव सत्तू मार्को एवं समूह की कार्यकर्ताएं एवं दीदी उपस्थित रहे।