प्रदेश

जिले के विकास के लिए 357 गावों को अलग से मिलेंगे बीस बीस लाख रुपए:मंत्री कुलस्ते

सैकड़ों कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्यता

डिंडोरी–भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री और वर्तमान सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का गुरुवार को बजाग आगमन हुआ जहा गुदुम बाजे की धुन पर मंडल के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।गांधी चौक में आयोजित बीजेपी के युवा सम्मेलन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम ,जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजय साहू,वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, अंजू व्यौहार,फूलकली बाई जप अध्यक्ष,हीरा रूदेश परस्ते, राजेश्वर साहू मंडल अध्यक्ष,ब्रजमोहन परस्ते, दिगंबर पाठक ,यशवंत साहू,कैलाश मरावी,कमलेश पटेरिया,शंकर धुर्वे, समेत नगर बीजेपी के कार्यक्रता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया। सरवाही में 1.38 करोड़ से नवनिर्मित कस्तूरवा गांधी कन्या छात्रावास भवन का लोकार्पण किया गया.तथा लोक निर्माण विभाग से 1431.20लाख से स्वीकृत बजाग में आईटीआई नवीन शास भवन का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान कुलस्ते के समक्ष रुदेश परस्ते के नेतृत्व में क्षेत्र के सेकडो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फग्गन सिंह कुलस्ते ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा की जिले के गावों के सर्वगीण विकास के लिए नई कार्ययोजना के तहत जिले के चिन्हित तीन सौ सत्तावन गावो को विकास कार्यों हेतु बीस बीस लाख रुपए की राशि अलग से प्रदान की जाएगी उक्त राशि के उपयोग से उन ग्रामों की कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। यह राशि ग्राम पंचायत को मिलने वाले फंड के अतिरिक्त दी जाएगी।उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की विगत वर्षो में कांग्रेस की सरकार ने आमजन को लूटने खसोटने का काम किया । बीजेपी के शासन में जनता को विकास चारो ओर देखने को मिला है मोदी जी के शासनकाल में देश के चार करोड़ परिवारों को पक्के आवास का लाभ मिला।अभी दो करोड़ हितग्राही इस योजना से और लाभान्वित होंगे।अकेले वजाग विकास खंड में आठ हजार हितग्राहियों को पीएम आवास योजना का लाभ मिला है जिन्हे शीघ्र ही ग्रह प्रवेश कराया जायेगा।इस अवसर पर घर घर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।मनरेगा के लंबित मजदूरी एवं सामग्री के भुगतान के लिए लगभग अस्सी प्रतिशत राशि केंद्र सरकार द्वारा जिले में भेज दी गई हैं कार्यक्रम को बारी बारी से मंचासीन अथितिओ ने संबोधित किया।इस दौरान मोदी सरकार की योजनाओं का जमकर बखान किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button