प्रदेश

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई समय-सीमा की बैठक

अनुराग सिंह को एसडीएम शहपुरा का दिया गया प्रभार

डिंडौरी : 11 मार्च 2024आज कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन में समय सीमा बैठक का आयोजन कलेक्टर सभागार में किया गया। उक्त बैठक में प्रमुख रूप से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों व सीएम हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री जनमन योजना आदि की समीक्षा की गई। अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह ने चुनाव के संबंध में सभी विभागों को निर्देश दिए है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी शासकीय कर्मचारी और अधिकारियों का नाम उनके कार्यक्षेत्र में होना जरुरी है। किसी भी कर्मचारी को पोस्टल मत देने की अनुमति नहीं है इसलिए सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए है कि अपने अपने विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों के नाम अपने कार्यक्षेत्र के संसदीय क्षेत्र में जुड़वा लें। बैठक के तहत जानकारी दी गई कि काउंटिंग और अन्य समस्त निर्वाचन कार्य शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय में होगी। वहीं नॉमिनेशन प्रक्रिया मंडला जिले में होगी। 

     बैठक में बताया गया कि मतदान केंद्रों का नाम स्पष्ट और त्रुटिरहित रूप से लिखा जाए। जिसके लिए मतदान केन्द्रों की दीवारों या फलैक्स का प्रयोग करें] जिससे कोई दुविधा न हो। चुनाव के निर्देशों के अतिरिक्त बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने शेष ओला प्रभावित राशि भुगतान करने के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य करने का आदेश दिया। बैठक में नवागत सयुंक्त कलेक्टर श्री अनुराग सिंह का परिचय जिले के अन्य अधिकारियों से कराया गया। श्री अनुराग सिंह को एसडीएम शहपुरा का प्रभार दिया गया है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button