प्रदेश
पंकज सिंह परिहार को मिला परियोजना अधिकारी, एमजीनरेगा का प्रभार।

डिंडोरी।मिली जानकारी अनुसार कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के तहत कार्यालयीन आदेश क्र/जिपं/स्था/2024/1130 डिण्डौरी, दिनांक 28.03.2024 से श्री प्रदीप कुमार शुक्ला, परियोजना अधिकारी, एमजीनरेगा (संविदा) जिला पंचायत डिण्डौरी की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई है।अतः महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के सुचारू संपादन / क्रियान्वयन तथा प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से श्री पंकज सिंह परिहार, सहायक यंत्री, एमजीनरेगा (संविदा), जनपद पंचायत करंजिया (वर्तमान में ग्रा.यां. सेवा, संभाग डिण्डौरी) को परियोजना अधिकारी, एमजीनरेगा का प्रभार आगामी आदेश पर्यंत तक के लिये सौंपा जाता है।आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।