शहपुरा अस्पताल में सीबीएमओ- डाक्टर में मारपीट, थाना में हुई शिकायत

डिण्डौरी-सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा के सीबीएमओ डा एस परस्ते और डाक्टर अशोर गौर ने थाना शहपुरा पहुंच लिखित शिकायत कर एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है बरहाल दोनो पक्षो से मारपीट की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर उसी आधार पर आगे कार्यवाही की बात कह रही है जानकारी अनुसार सीबीएमओ डा परस्ते व्दारा की गई लिखित शिकायत में वर्णित है कि डा अशोक गौर ओपीडी मे बैठे थे उसी दौरान मै एक सरकारी कागज उन्हे देने पहुंचा था परन्तु उसी दरमियान डा अशोक गौर व्दारा मुझे गाली गलौच देने सहित मारपीट की गई बतलाया गया कि उपरोक्त घटना परिसर में लगे सीसीटीव्ही मे भी कैद है वही डा अशोक गौर व्दारा की गई लिखित शिकायत मे वर्णित है कि जब वे ओपीडी में मरीज देख रहे थे उसी दौरान सीबीएमओ डा परस्ते उनके पास आये और उनके साथ मारपीट करते हुए गाली गलौच करने लगे। मामले मे नगर निरीक्षक शिवलाल मरकाम का कहना है कि दोनो पक्षो से शिकायत प्राप्त हुई है जाच उपरान्त नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।