प्रदेश

बीएमओ ने एसडीएम से लगाई गुहार..जान से मारने के इरादे से हमला करने वाले डॉक्टर गौर को हटाया जावे

  • शहपुरा। गत दिवस शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर अशोक गौर और बीएमओ डॉक्टर परस्ते के बीच हुए विवाद और उसके बाद सोशल मीडिया में विवाद का वायरल हुआ वीडियो सामने आने के बाद बीएमओ डॉक्टर परस्ते द्वारा एसडीएम शहपुरा को एक पत्र दे मांग की गई है कि डॉ अशोक गौर जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में मेडिकल ऑफिसर हैं इनके ‌द्वारा तकरीबन 2:00 बजे मेरे उपर जानलेवा हमला किया गया एवं मेरे साथ गाली गलौच अभद्रता की गयी है घटना के दौरान ओपीडी में कार्यरत कर्मचारी उपस्थित थे इससे पहले भी उनके ‌द्वारा महिला कर्मचारी के साथ गाली गलौच अभद्रता का केस शहपुरा थाने में दर्ज है जिसके कारण इन्हें विगत 2 माह से डिंडोरी अटैच किया गया था एवं इसके द्वारा इससे पूर्व भी उपस्थिती पंजीयन फाड़ा गया था जिसकी लिखित शिकायत भी शहपुरा थाने में की गयी थी मंगलवार को शहपुरा अस्पताल पुनः जॉइन करने आए और आते हो इन्होने पुनः गाली गलौच धमकाता प्रारम्भ कर दिया था और 2:00 बजे फिर मुझ पर हमला कर दिया इनकी इस प्रकार की कार्यशैली से पूरे अस्पताल के कर्मचारियों एवं अधिकारियों में भय का माहौल है ऐसी परिस्थितियों में शासकीय कार्य भी प्रभावित हो रहा है,मांग की गई है कि डॉ अशोक गौर पर सख्त कार्यवाही करते हुए इन्हे तत्काल यहां से अलग किया आए एवं उन पर सख्त कार्यवाही की जाए और जब तक उन पर कोई कार्यवाही नहीं होती हम सभी कल से ओपीडी बंद करते हुए विरोध प्रकट करेंगे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button