प्रदेश
बीएमओ की शिकायत के बाद डॉक्टर गौर पर शहपुरा पुलिस ने किया मामला दर्ज

शहपुरा।गत दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा मैं बीएमओ डॉक्टर एस परस्ते और और डॉक्टर अशोक गौर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था जिसमे डॉक्टर अशोक गौर स्टूल हाथो में ले बीएमओ डॉक्टर एस परस्ते को मारने के लिए दौड़ रहे थे वही घटना के बाद दोनो पक्षों ने थाना शहपुरा पहुंच एक दूसरे पर मारपीट करने सहित गाली गलौच करने के आरोप लगा लिखित शिकायत की थी जिसके बाद आज शहपुरा पुलिस ने बीएमओ की शिकायत के आधार पर डॉक्टर अशोक गौर के विरुद्ध 294,323 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है।