प्रदेश

बीएमओ से मारपीट सहित महिला केयर टेकर से अभद्रता के आरोप लगने के बाद डॉ अशोक गौर का मेहंदवानी के कनेरी हुआ स्थानांतरण।

शहपुरा  ।हाल ही मैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा मैं बीएमओ डॉक्टर एस परस्ते और डॉक्टर अशोक गौर के बीच मारपीट सहित गाली गलौच का मामला सामने आया था साथ सोशल मीडिया में वायरल वीडियो मैं डॉक्टर अशोक गौर द्वारा बीएमओ  को स्टूल से मारने का प्रयास करते हुए देखा गया था जिसके बाद आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वारथ्य अधिकारी, डिण्डौरी द्वारा जारी आदेश में डॉक्टर अशोक गौर को शहपुरा से स्थानांतरित करते हुए उन्हें मेहंदवानी के कनेरी में पदस्थ किया गया है जारी आदेश में वर्णित है कि  डॉक्टर अशोक सिंह गौर के द्वारा डा० सत्येन्द्र परस्ते सी. बी.एम.ओ. शहपुरा के साथ किये गये विवाद की गंभीरता एवं एक महिला कैयर टेकर के साथ अभद्रता करने के कारण इनके विरूद्ध पुलिस थाना शहपुरा में दर्ज एफ०आई०आर० को दृष्टिगत रखते हुये, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा में उपरोक्तानुसार बार बार हो रहे विवाद एवं भविष्य में संभावित विपरीत परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुये डा० अशोक सिंह गौर चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा को अन्य आगामी आदेश तक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कनेरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेहंदवानी में मुख्यालय बनाकर निवास करते हुये पदीय दायित्वों के निर्वहन हेतु तत्काल प्रभाव से आदेशित किया जाता है।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देशित है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button