प्रदेश

राशन की हेरा फेरी करने वाले राशन दुकान विक्रेता के विरुद्ध एसडीएम शहपुरा की कड़ी कार्रवाई ,दोषी विक्रेता से 31 लाख की वसूली कराए जाने की आदेश जारी

शासकीय उचित मूल्य दुकान अमेरा में गड़बड़ी की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा की गई जांच

शहपुरा। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जयंत असराटी द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान अमेरा की जांच मेंpos मशीन में दर्ज स्टॉक से चावल 651 क्विंटल कम गेहूं 69 क्विंटल कम शक्कर 1.44 क्विंटल कम तथा नमक 1.55 क्विंटल कम पाया गया इसका लागत मूल्य 28 लख रुपए आंका गया है इसका विक्रेता दल सिंह बरकड़े से वसूली करने काआदेश एसडीएम शाहपुरा अनुराग सिंह द्वारा पारित किया गया है साथ ही दोषी विक्रेता को तत्काल दुकान से हटाए जाने का आदेश जारी किया गया है कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा शासकीय उचित मूल दुकान राखी की जांच में यह पाया गया है कि इसी विक्रेता द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान राखी में माह नवंबर 2023 हेतु आवंटित चावल 65 क्विंटल गेहूं 17 क्विंटल नमक 3.15 क्विंटल किसी भी हितग्राहीको वितरित नही किया गया है तथा उक्त खाद्यान्न की हेरा फेरी की गई है इसका आर्थिक लागत मूल्य 3 लाख रुपए की वसूली दलसिंह बरकड़े से किएजाने का आदेश पारित किया गया है।                                              इनका कहना है:मामले में शिकायत मिलने के बाद जांच की गई जिसमे शिकायत सही पाई गई है 31 लाख के करीब की बसूली के लिये निर्देशित किया गया है साथ ही तत्काल संबंधित सेल्समेन को हटाने के लिये निर्देशित किया गया हैअनुराग सिंह,एसडीएम शहपुरा

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button