वन ग्राम में बच्चों को कराया भोज,स्वास्थ्य परीक्षण कर मतदान के लिए किया प्रेरित
सेक्टर प्रभारी की अनूठी पहल
8815937609

डिंडोरी।स्वीप गतिविधि के तहत “नौ दिन नौ दान” अंतर्गत शनिवार को एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग समनापुर अंतर्गत परियोजना सेक्टर गौराकन्हारी के वन ग्राम अजगर में नवरात्रि पंचमी के अवसर पर “अन्नदान” कार्यक्रम आयोजित कर 70 बच्चों को बालभोज कराया गया।इस दौरान सभी बच्चों को उपहार स्वरूप चप्पल वितरित की गई। इस दौरान आयुष विभाग द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दी गई। ग्राम अजगर में उक्त कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। गौरतलब है कि वन ग्राम अजगर में पिछले चुनाव में औसतन कम वोटिंग प्रतिशत होने के कारण इस कार्यक्रम के माध्यम से लोकसभा में मतदान के प्रति लोगों में जागरुकता लाने का विशेष प्रयास किया गया है।इस कार्यक्रम में डॉ रश्मि मरावी,डॉ समीक्षा सिंह,पर्यवेक्षक सोनल सैयाम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
