प्रदेश

मुख्य मार्ग में लगे ट्रांसफार्मर के पास लगी आग

आग से ऑप्टिकल केबल को हुआ नुकसान

डिंडोरी। नगर में मुख्य मार्ग में जैन पेट्रोल पम्प के सामने लगे ट्रांसफार्मर के चारों ओर फैली केबल धू धू कर जलने लगी, जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल मच गया मार्ग के दोनो ओर तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया, आग भी विकराल रूप धारण करने लगी इस बीच नगर परिषद और विद्युत विभाग की टीम पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई कुछ देर बाद आग की लपटों वाले हिस्से को अलग किया गया।

हालांकि ट्रांसफार्मर के पास जिस हिस्से में आग लगी थी वहां ऑप्टिकल फाइबर का बंडल टंगा हुआ था, ट्रांसफार्मर के चारों ओर ऑप्टिकल फाइबर सहित अन्य केबल टंगी हुई है जिससे आग तेजी से फैल गई मुख्य मार्ग पर समय रहते आग पर काबू पाने के बाद बड़ा हादसा टल गया लेकिन इस घटना ने सबक जरूर दिया है कि अनावश्यक तारों को तत्काल अलग करने की आवश्यकता है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button