प्रदेश

कल डिंडोरी में रोड शो करेंगे मुख्यमंत्री, आगमन के समय में हुआ परिवर्तन

डिंडोरी। बुधवार को डिंडोरी पहुंच रहे मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन के समय में परिवर्तन हुआ है भाजपा के जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया ने जानकारी देते हुए बताया कि अब मुख्यमंत्री दोपहर 2:10 पर डिंडोरी पहुंचेंगे और 03:05 पर रवाना होंगे। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम चरण में प्रदेश के मुखिया मोहन यादव जिला मुख्यालय पहुंचेंगे मंडला लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में वह डिंडोरी आ रहे हैं लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री का यह दूसरा दौरा है। कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button