प्रदेश

आश्वाशन के बाद लालपुर में मतदान प्रारंभ,मांगो को लेकर ग्रामीणों ने किया था मतदान का बहिष्कार

शहपुरा। जिले के शहपुरा शहपुरा जनपद क्षेत्र अंतर्गत रयपुरा के पोषक ग्राम लालपुर के ग्रामीणों ने आज लोकसभा मतदान का बहिष्कार किया था उनकी मांग थी की क्षेत्र का स्कूल जर्जर है पुल का अभाव है साथ ही नहरों से खेतो तक सिंचाई हेतु पानी नही पहुंच पा रहा है जिसकी शिकायत और मांग ग्रामीणों द्वारा पूर्व में भी अनेकों बार प्रशासन से की गई थी परंतु समस्या का समाधान नहीं हो पाया था जिस कारण उनके द्वारा मतदान का बहिष्कार किया जा रहा है वही मतदान बहिष्कार की जानकारी लगने के बाद मौके पर प्रशासनिक अमला पहुंचा और ग्रामीणों को समझाइश सहित समस्या के समाधान का आश्वाशन दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने मतदान के बहिष्कार का निर्णय वापस लेते हुए,मतदान में हिस्सा लिया।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button