प्रदेश

आईपीएल मैच देखने के दौरान हुई थी मारपीट , ईलाज के दौरान मौत

जंगल में पत्थरो में दबा मिला था अधमरा अधेड

 

डिंडोरी -शाहपुर थाना अन्तर्गत रामगूडा में रविवार शाम आईपीएल मैच देखने के दौरान अधेड के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने मार पीट कर घायल कर दिया था जिसके बाद से घायल झल्ला मार्को पिता मैकू मार्को उम्र 50 साल निवासी रामगूडा एवं आरोपी घिन्नू दास पडवार गांव से गायब हो गये थे । परिजनो और ग्रामींणो ने गायब दोनो व्यक्तियो की तलाष करना शुरू किया तो घिन्नूदास वापस आ गया लेकिन झल्ला मार्को वापस नही आया जिसकी तलाष जारी थी इसी दौरान रामगूडा के जंगल में गुरूवार को लगभग 10.30 बजे अधेड अधमरा बेहोषी की हालत में पत्थरो में दबा मिला जिसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सो में चोट लगी थी । जिसको पत्थरो के नीचे से निकालकर 108 वाहन की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। मृतक के शव की पंचनामा कार्यवाई के बाद शव का पीएम करा परिजनो को सौप दिया गया। वही आरोपी घिन्नूदास के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक रविवार को रामगूडा में वीरनदास टांडिया के घर में टीव्ही पर आईपीएल क्रिकेट मैच चल रहा था जिसे देखने के लिए पडोसियों समेत झल्ला मार्को एवं घिन्नू दास पडवार भी मौजूद थे इस दौरान किसी बात को लेकर झल्ला मार्को एवं घिन्नूदास के बीच विवाद शुरू हो गया और घिन्नूदास ने झल्ला मार्को को मारपीट करते हुए घायल कर दिया था मौजूद लोगो ने बीच बचाव किया जिसके बाद से दोनो गायब हो गये थे ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button