प्रदेश
कही कतारें तो कहीं इंतजार के बाद ईवीएम मे कैद हुआ जनता का फैसला

डिंडोरी। देश मे नई सरकार के गठन के लिए हो रहे लोकसभा चुनाव हेतु जिले के डिण्डौरी और शहपुरा दोनो ही विधानसभा क्षेत्रो मे आज निर्विघ्न चुनाव संपन्न हुआ। शाम पांच बजे तक लगभग 70 प्रतिशत मतदान की सूचना प्राप्त हुई वही अंतिम मतदान प्रतिशत देर रात तक आने की संभावना है।मतदान को लेकर कुछ गांवों में बहिष्कार को छोडकर शेष क्षेत्र में मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया। कई गावों में सुबह से ही लंबी कतारें देखी गई जो दिन भर लगी रही चिलचिलाती धूप में भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते देखे गये। नवमतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया इसके अलावा दिव्यांग, वृद्ध मतदाताओं को सुगम मतदान की व्यवस्था की गई थी।