कांग्रेस ने सीईओ के विरुद्ध मनमानी, भ्रस्टाचार का लगाया आरोप
कांग्रेस ने सीईओ के विरुद्ध मनमानी, भ्रस्टाचार का लगाया आरोप कार्यवाही हेतु एसडीएम को ब्लाक कांग्रेस ने सौंप ज्ञापन ।। बरगांव मैं भूमि पूजन मैं लगे शिला लेख मैं विधायक का नाम नदारत । शहपुरा – मंगलवार को ब्लाक कांग्रेस शहपुरा अध्यक्ष अमित कछवाहा के निर्देशन मैं कांग्रेसियों ने एस डी एम शहपुरा को ज्ञापन सौंप जनपद पंचायत शहपुरा मैं पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी केके रैकवार पर भ्रष्टाचार सहित सोमवार को बरगांव के कल्याण केंद्र मैं हुए डेम के भूमि पूजन कार्यक्रम मे प्रोटोकाल का पालन न करते हुए शहपुरा विधायक भूपेंद्र मरावी का नाम सिला लेख मैं नही लिखने का आरोप लगाया,जानकारी अनुसार सौंपे गए ज्ञापन मैं आरोप लगाया गया है कि उक्त प्रोटोकॉल के उल्लघन कर कांग्रेस पार्टी को भी अपमानित करने का प्रयास किया गया है। लापरवाही अधिकारी को हटाया जाए।। ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन सौंप मांग की है कि जंप मुख्यकार्यपालन अधिकारी केके रैकवार द्वारा ग्राम पंचायतों से आ रही भ्रस्टाचार की शिकायतो पर कार्यवाही का न करना, सिला लेख मैं विधायक का नाम न लिखना उपरोक्त अधिकारी की लापरवाही प्रदर्शित करता है ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने सी ई ओ को तत्काल हटाने की मांग की है,मांग पूरी नही होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय जनता के साथ आंदोलन करेगी। ज्ञापन सौपने के दौरान दुर्गेश झरिया, रोहित उपाध्याय, अजय शर्मा,फरीद खान,चिंतामन साहू,प्रभात झरिया सहित अन्य उपस्थित रहे। इनका कहना है – सोमवार को बरगांव मैं हुए कार्यक्रम मे विधायक का नाम सिला लेख मैं ना लिखना सी ई ओ की लापरवाही प्रदर्शित करता है पूर्व मैं भी इनके विरुद्ध अनेको मामलों मैं लापरवाही बरतने की शिकायत आ चुकी है भ्रष्टचार से जुड़ी शिकायत मैं सी ई ओ द्वारा अवसर तलाशे जाते है हमारी मांग है ऐसे अधिकारी को तत्काल हटाया जाए अन्यथा कांगेस आंदोलन के लिए बाध्य होगी।। अमित कछवाह अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस शहपुरा
