प्रदेश

सभी जनपदों के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में आयोजित हुआ “रेवा हेल्थ कैम्प”

डिंडोरी। कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशन में आज शनिवार को सभी जनपद पंचायतों के अंतर्गत अलग अलग 9 दूरस्थ ग्रामों में रेवा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। रेवा हेल्थ कैम्प में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुष विभाग और पशुपालन विभाग के संयुक्त दल के आपसी समन्वय से लोगों को स्वास्थ्य सुविधायें प्रदान की गई। जिसमें गर्भवती महिलाओं, कुपोषित बच्चों, बुजुर्गों सहित सभी महिला पुरुष वर्ग का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गई। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कैंप कुपोषण के प्रति एक जंग है। जिसका उद्देश्य एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। स्वास्थ्य कैंप में गर्भवती महिला, कुपोषित बच्चे, धात्री माताएँ , किशोरीयों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार के लिए एक सामूहिक प्रयास किया जा रहा है। कैंप के तहत तीन श्रेणी में कुपोषण को चिन्हित किया जा रहा है, सुपोषित वर्ग को सामान्य श्रेणी में रखा जाता है, वहीं कुपोषित वर्ग में दो श्रेणी है एक सेम अर्थात ऐसे बच्चे जिन्हें अधिक पोषण की आवश्यकता है और दूसरे मेम श्रेणी, जो अल्पपोषित है। इस कैंप के तहत बच्चों और महिलाओं की आंगनबाडी के माध्यम से स्क्रीनिंग की जाती है। बच्चों में पोषण की स्थिति का आधार, उनकी आयु के अनुसार आदर्श ऊंचाई और वजन की स्थिति से किया जाता है, जिसे z स्कोर कहते है। वहीं महिलाओं के रक्तचाप, हीमोग्लोबिन आदि की जाँच कराई जाती है। बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए सेरेपल पाउडर के साथ 6 प्रकार की दवा का वितरण किया गया, जोकि शरीर में विटामिन, कैल्शियम, फॉलिक अम्ल, जिंक की मात्रा को बढ़ाने में सहयोग करती है।

गर्भवती महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और आवश्यक सावधानी की सलाह दी गई। वहीं नवजात बच्चों के लिए उचित आहार की जानकारी भी धात्री माताओं को स्वास्थ्य कैंप में दी जा रही है।

      आज रेवा हेल्थ कैम्प जनपद पंचायत डिंडौरी के वार्ड नम्बर 6 खनूजा कालोनी में, जनपद पंचायत शहपुरा के वार्ड नम्बर 15 बनवासी मोहल्ला, जनपद पंचायत अमरपुर के ग्राम पंचायत अंधियारखोह, जनपद पंचायत बजाग के ग्राम पंचायत पिपरिया, जनपद पंचायत डिंडौरी के ग्राम पंचायत अझवार, जनपद पंचायत करंजिया के ग्राम पंचायत झनकी, जनपद पंचायत मेंहदवानी के ग्राम पंचायत चौबीसा, जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत फिटारी और जनपद पंचायत शहपुरा के ग्राम पंचायत बरखेडा में आयोजित किया गया।

 

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button