मक्का का अवैध परिवहन करने पर हुई कार्यवाही

शहपुरा।मिली जानकारी अनुसार एचआर लारिया संयुक्त संचालक आंचलिक कार्यालय मंडी बोर्ड जबलपुर के निर्देशन मे कृषि उपज मंडी समिति शहपुरा निवास क्षेत्र में मक्का का अवैध परिवहन करने पर कार्यवाही करते हुए दांडिक राशि कार्यालय में जमा कराई गई विस्तृत जानकारी देते हुए विभाग द्वारा बतलाया गया कि अवैध परिवहन में पाई गई कृषि उपज वाहन क्रमांक BR 28 GA 7454मक्का कुल मात्रा-300.क्विंटल दांडिक मण्डी शुल्क राशि- 34350दांडिक निराश्रित शुल्क राशि-6870अग्रिम समझौता शुल्क राशि-2500,वाहन क्रमांक MH 41 AU 7835मक्का कुल मात्रा -353.20.क्विंटल दांडिक मण्डी शुल्क राशि- 41324 दांडिक निराश्रित शुल्क राशि-8265 अग्रिम समझौता शुल्क राशि 5000कुल जमा राशि 98308.00 रु मंडी समिति शाहपुरा में जमा कराया गया। जांच दल में किशोर कुमार पनिका सहायक उप निरीक्षक ,आर एन बनवासी सहायक ग्रेड 3 शामिल रहे।