विधायक धूर्वे के प्रयास से बरगांव उपार्जन केंद्र मे अनाज खरीदी होगी पुन प्रारम्भ, बरगांव उपार्जन केंद्र के नाम से शहपुरा में अनाज खरीदी से किसान थे नाराज

शहपुरा- जिले की सबसे बडे अनाज खरीदी केन्द्र बरगांव का अचानक 15 वर्षों के बाद शहपुरा में उपार्जन केंद्र बनाया गया जिसका विरोध शनिवार को किसानों ने किया था और सरकार से मांग की थी कि खरीदी केन्द्र बरगांव में ही संचालित किया जाए। गौरतलब है कि इस वर्ष रवी की फसल की खरीदी के लिए बरगांव उपार्जन केन्द्र के नाम से शहपुरा बेयरहाऊस में अनाज खरीदी केन्द्र बनाया गया है जिससे क्षेत्र के किसान बहुत नाराज है इसी क्रम में शनिवार को भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने अपनी जायज मांग को लेकर तहसीलदार शहपुरा को ज्ञापन सौंपकर बरगांव उपार्जन केन्द्र बरगांव में किए जाने की मांग की थी वही मामला प्रकाश मे आने के बाद स्थानीय विधायक किसानो की समस्या के निदान के लिए प्रयासरत हुए और मिली जानकारी अनुसार स्थानीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे के द्वारा रविवार के दिन ग्राम बरगांव में करौंदी बरगांव अमठेरा बिलगांव सहित अन्य ग्रामों की कृृषको के साथ बैठक कर खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर पुनः ग्राम बरगांव में खरीदी केंद्र चालू कराने का आदेश पारित कराया स्थानीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की पहल से पुनः चालू हुए खरीदी केंद्र से क्षेत्र के ग्रामीण जनों में हर्ष व्याप्त है साथ ही सभी ने विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया है।