प्रदेश
संदिग्ध परिस्थिति में बिलगढ़ा में मिली महिला की लाश,जांच में जुटी पुलिस

डिंडोरी_ शहपुरा थाना क्षेत्र के बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बिलगढ़ा गांव में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है ,जानकारी में बताया जा रहा है की मृतक महिला बुधिया बाई उम्र 41 वर्ष बिलगढा गांव की है जो की दो दिनों से लापता थी वहीं गांव के समीप ही उसका संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है ,फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है