प्रदेश

देशी कट्टा,देशी पिस्टल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,शहपुरा पुलिस को मिली अहम कामयाबी


डिंडोरी।जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक  डिंडोरी श्रीमती वाहिनी सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है जिससे जिले में लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी है इसी क्रम में थाना प्रभारी शहपुरा द्वारा श्री मान पुलिस अधीक्षक  के आदेशानुसार तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिंडोरी व अनु अधि महोदय पुलिस शाहपुरा के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी कैलाश साहू पिता स्वर्गीय शिव प्रसाद साहू उम्र 35 साल निवासी कालेज रोड वार्ड क्र 2 शहपुरा को देसी कट्टे तथा देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया जिससे पूंछताछ करने पर बताया कि उक्त कट्टा आरोपित ने ऋषभ शर्मा से खरीदा था तथा प्रकरण में जप्त देसी पिस्टल ऋषभ शर्मा की है जो उसने मुझे रखने दिया था आरोपित को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शहपुरा निरीक्षक शिवलाल मरकाम, सउनि मुकेश बैरागी, प्रधान आरक्षक प्रवीण अवस्थी आरक्षक नाहर सिंह,मांगेलाल की मुख्य भूमिका रही

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button