फर्जी तरीके से राशि आहरण करने पर कंचनपुर सचिव,जीआरएस को कारण बताओ नोटिस हुआ जारी

डिण्डौरी- मिली जानकारी अनुसार जिले की प्रमुख जनपद पचायत शहपुरा की ग्राम पचायत कचनपुर के सचिव लक्ष्मी यादव और रोजगार सहायक मुकेश बाधवे को सीईओ व्दारा कारण बताओ नोटिस भेज जवाब मागा गया है नोटिस मैं वर्णित है कि आवेदन पत्र के माध्यम से उपसरपंच एंव अन्य ग्रामवासी ग्राम डुण्डीसरई ग्राम पंचायत कंचनपुर माल के द्वारा मनरेगा योजनान्तर्गत राजेन्द्र आर्मो मेट के दो जगह मस्टर रोल क्रमांक 12550 एंव 13671 एक ही अवधि में निकालकर फर्जी तरीके से राशि निकाले जाने के सम्बंध में शिकायत की गई है। इस सम्बंध में मनरेगा पोर्टल पर उक्त शिकायत के सम्बंध में परीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि स्टोन बंड कार्य हितग्राही सोनशाह के निर्माण कार्य में मेट राजेन्द्र कुमार आर्मो का मस्टर रोल 12550 मस्टर रोल अवधि दिनांक 10जुन.2023 से 23जुन2023 तक जारी कर राशि 4200 रूपये का भुगतान दिनांक 21जुलाई2023 को किया गया, इसी प्रकार बोल्डर बंड हरि सिंह के निर्माण कार्य में मेट राजेन्द्र कुमार आर्मों के नाम से मस्टर रोल क्रमांक 13671 जिसकी अवधि दिनांक 16.जुन2023 से 29.जुन2023 तक जारी किया गया जिसकों राशि 4200 रूपये का भुगतान दिनांक 21.जुलाई 2023 को कराया गया है, परीक्षण करने पर पाया गया कि मस्टर रोल क्रमांक 12550 दिनांक 10जुन.2023 से 23जून.2023 तक एंव मस्टर रोल क्रमांक 13671 दिनांक 16.जून.2023 से 29जुन.2023 तक जारी कर एक ही मेट राजेन्द्र कुमार के नाम से फर्जी हाजरी दर्ज कर शासकीय राशि का दूरुपयोग कर अनाधिकृत रूप से लाभ पहुंचाया गया है,इसी प्रकार आपके द्वारा पूर्व में भी मस्टर रोल क्रमांक 4849 दिनांक 15.मई 2022 से 28मई 2022 अवधि में 96 मजदूरों का हाजरी भरकर राशि 169620 रूपये का भुगतान करवाया गया, मस्टर रोल पर अंकित क्रमांक 10 एंव 76 पर क्रमशः राजेन्द्र कुमार आर्मो जॉबकार्ड नम्बर एमपी-45-001-007-002/110 कार्य दिवस 12 राशि 1980 रूपये, एंव गिरधारी सदधारी सिंह आर्मो जॉबकार्ड नम्बर एमपी-45-001-007-002/84 कार्य दिवस 3 राशि 495 रूपये का भुगतान कराया गया है. इसी अवधि मे राजेन्द्र कुमार आर्मो जिनका मेट रजिस्ट्रेश नम्बर एस-एमपी-45-001-007-002/321326 एंव सदधारी सिंह आर्मो का मेट रजिस्ट्रेश नम्बर एस- एमपी-45-001-007-002ध्410232 जिनका मेट मस्टर रोल क्रमांक 5933 दिनांक 15मई 2022 से 28.मई .2022 में भी 12-12 दिवस हाजरी भरकर राशि 2400, 2400 रूपये का भी भुगतान सबंधितों को नियम विरूद्ध तरीके से भुगतान कराया गया है, जिस संबंध में आपको कार्यालीन पत्र क्रमांक 1094 शहपुरा दिनांक 14.जून 2022 को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया था, जिसके पश्चात आपके द्वारा उक्त फर्जी राशि को नोडल खाते में जमा करते हुये भविष्य में इस प्रकार की पुर्नावृत्ति नहीं किये जाने का लेख किया गया था, परन्तु प्राप्त शिकायत परीक्षण करने पर पुनः शासकीय राशि का दुरूपयोग कर एक ही समय में मेट के मस्टर रोल में हाजरी दर्ज कर फर्जी भुगतान कराना,हाजरी दर्ज कर फर्जी भुगतान कराना सिद्ध पाया गया है। इससे स्पष्ट है कि आपके द्वारा जानबुझकर मेटों के साथ साठ-गांठ करते हुये शासकीय राशि का आहरण किया जा रहा है, जो वित्तीय अनियमित्ता व शासकीय कार्य के घोर लापरवाही एंव स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है। कारण बतायें क्यों न आपके विरूद्ध फर्जी व नियम विरूद्ध तरीके से शासन की राशि का धोखाधडी पूर्वक आहरण किये जाने के फलस्वरूप आपके विरूद्ध पंचायतराज अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही किये जाने एंव ग्राम रोजगार सहायक के विरूद्ध संविदा सेवा समाप्ति की कार्यवाही हेतु वरिष्ठ कार्यालय को भेजा जायें।स्पष्टीकरण दो दिवस में समक्ष में उपस्थित होकर देना सुनिश्चित करे, समय-सीमा में जबाव प्रस्तुत न करने पर आपकी मौन स्वीकृति मानते हुये एकपक्षीय कार्यवाही की जावेगी, जिसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होगें।