मरवारी सरपच,सचिव और उपयत्री को लोकपाल रीवा ने जारी किया नोटिस,उपस्थित न होने की दशा मे जारी होगा जमानती वारण्ट

डिण्डौरी-मिली जानकारी अनुसार डिंडोरी जिला अंतर्गत शहपुरा जनपद की ग्राम पंचायत मरवारी सरपंच श्याम सिंह कुलस्ते प्रभारी सचिव मोनिका नागेश उपयंत्री हिरेस पारधी को लोकपाल मनरेगा कार्यालय रीवा से नोटिस जारी हुआ है जारी नोटिस में वर्णित है कि ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव और उपयत्री द्वारा सामुदायिक एव हितग्राही मूलक कार्यो को बिना कार्य किये एव अपात्र को लाभ दिलाकर मस्टरोल के माध्यम से फर्जी मजदूरी आहरण एव निर्माण कार्यो मे भ्रष्टाचार एव घोर अनिमियतता किये जाने की जांच के सम्बध मे उक्त नोटिस है।
नही तो होगा जमानती वारण्ट जारी
लोकपाल मनरेगा कार्यालय रीवा के लोकपाल व्दारा जारी नोटिस मे उपयत्री हिरेश पारधी, सरपच श्याम सिह कुलस्ते और सचिव मोनिका नोगेश के लिए उल्लेखित है कि 20मई 2024 को दोपहर 12बजे सम्ब्धित दस्तावेजो के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हो शिकायत के सम्बन्ध मे जो भी आवश्यक दस्तावेजो हो उन्हे भी उसी दिनाक को प्रस्तुत करे,उपस्थित न होने की दशा मे जमानती वारण्ट जारी किया जावेगा।