प्रदेश
दिव्यांग होने के बाद भी पैरो से लिखकर सुगंति ने फर्स्ट डिवीजन से पास की दसवीं की परीक्षा

डिंडोरी।सुगंति अय्याम, सीएम राइज स्कूल सुकुलपुरा विकासखंड बजाग की छात्रा है, दिव्यांग होने के बाद भी अपनी शारीरिक कमी को उन्होंने अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया है और पैरों से लिखकर 10वीं की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन से पास की। सुगंति आगे आर्टस विषय से पढ़ाई पूरी कर कलेक्टर बनना चाहती है। सुगंति के स्कूल प्राचार्य हंस गवले बताते हैं कि स्कूल प्रशासन द्वारा उन्हें समान सहयोग दिया जाता है। सुगंति की क्लास टीचर चंद्रप्रभा मरावी उनके पालक की तरह स्कूल में देखभाल करती है। सुगंति के हौसलों को पंख देते हुए आज कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने उन्हें सम्मानित किया और अपनी कुर्सी पर बैठाते हुए सभी अधिकारियों से मिलवाया। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने कहा कि सुगंति को कलेक्टर बनाने के लिए जिला प्रशासन उनके साथ है।