प्रदेश

सीवर के कार्य में देरी पर अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

: विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने किया कार्य का निरीक्षण

: समय पर काम पूरा करने के निर्देश

डिंडोरी। जिला मुख्यालय में मां नर्मदा में मिल रही गंदगी से निजात पाने के लिए सीवर लाइन बनाने का काम शुरू हुआ लेकिन लगभग छह साल बीत जाने के बाद भी परिणाम सिफर है, लगातार चल रहे सीवर कार्य से नगरवासी हलाकान हो गए हैं हर मोहल्ले की सड़कों पर कभी भी खुदाई शुरू कर दी जाती है और सीवर लाइन डालने के बाद महीनों सड़क को दुरुस्त नहीं किया जाता और जब सड़क दुरुस्तीकरण का काम होता है तो सड़क की हालत और खस्ता हो जाती है। अब शहरवासी सीवर के काम से त्रस्त हो चुके हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री और शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को मौके पर बुलवा हकीकत से रूबरू कराया और विभाग और निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया।

पार्षदों के साथ किया दौरा
विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने पार्षद रजनीश राय, रीतेश जैन, ज्योतिरादित्य भलावी सहित दीपन खंपरिया, रमेश वैश्य और नगर परिषद के तकनीकी अमले को साथ लेकर सीवर लाइन का निरीक्षण करने पहुंचे इस दौरान एमपीयूडीसी के अधिकारी और निर्माण एजेंसी के लोग साथ थे बस स्टैंड से लेकर एमपीईबी कार्यालय के पास तिराहे तक पहुंच कर सीवर लाइन की जानकारी लेते रहे।

काम में देरी को लेकर जताई नाराजगी
विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण के दौरान धीमी प्रगति को लेकर नाराजगी जताई साथ ही उन्होंने कहा कि नगर में सिर्फ जहां देखो वहां खुदाई का काम चल रहा है जिससे सभी को परेशानी हो रही है लंबे समय से चलने वाले कार्य के बाद भी कोई खास प्रगति नहीं दिखाई दे रही है। नालों के साथ कनेक्टिविटी नही है उन्होंने निर्देश दिए कि नालों से कनेक्टिविटी पहले हो इसके बाद हाउस होल्ड कनेक्शन किए जाएं।
सीवर के ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर विधायक ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि मां नर्मदा में एक बूंद भी गंदगी नहीं जानी चाहिए आरटीओ कार्यालय के पास बन रहे ट्रीटमेंट प्लांट पर विधायक ने कहा कि यहां से शोधित जल को खेतों तक पहुंचाने की व्यवस्था हो इसके लिए समय सीमा में काम करना सुनिश्चित करें।

इनका कहना है
जिला मुख्यालय में लंबे समय से सीवरेज का काम चल रहा है लेकिन अभी तक पूर्ण नहीं हो पाया है मां नर्मदा में गंदा पानी नहीं जाना चाहिए साथ ही नगरवासियों को भी सुविधा मिलनी चाहिए, विभाग के अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के अमले व पार्षदों के साथ निरीक्षण किया और समय सीमा में कार्य हेतु निर्देश दिए गए हैं।
ओमप्रकाश धुर्वे, विधायक

नगर में तेजी से कार्य जारी है और अक्टूबर माह तक नालों की कनेक्टिविटी कर दी जाएगी, साथ ही हाउस होल्ड कनेक्शन का कार्य भी तेजी से किया जाएगा।
जे के राव, एसीएम एमपीयूडीसी

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button