झोलाछाप चिकित्सकों की अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की दबिश से मचा हड़कंप
नीरज श्रीवास्तव, 8815937609

डिंडोरी। विगत कई दशकों से जिले में झोलाछाप चिकित्सकों ने ईलाज की अपनी दुकानें खोल रखी हैं। जिले में सैकड़ों कथित चिकित्सक स्वास्थ्य विभाग की मिली भगत से अपना गोरख धंधा संचालित कर रहे हैं, मजेदार बात तो यह है कि जिला मुख्यालय में ही दर्जनों झोलाछाप चिकित्सक अपनी दुकान चला रहे हैं। शुक्रवार को जिला प्रशासन के औचक निरीक्षण के बाद जहां दो कथित चिकित्सक पकड़े गये।वहीं जानकारी लगते ही अन्य झोलाछाप चिकित्सक अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए। कलेक्ट्रेट के सामने ही एस के विश्वास लगभग दो दशक से अधिक समय से अपना गोरखधंधा चला रहा था।जो शुक्रवार को कार्रवाई की जद में आ गया। इसी तरह दिलीप चक्रवर्ती की क्लिनिक में भी दबिश देकर दौनो ठिकानों से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी दवाओं का जखीरा भी जप्त किया गया है।इसके साथ ही एलोपैथिक दवाएं, सीरिंज, ग्लूकोज बोतल सहित अन्य दवाएं बरामद की गई हैं। कार्रवाई के बाद जिले में झोलाछापों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

अब देखना होगा कि जिले में संचालित अवैध पैथालॉजी के विरुद्ध प्रशासन कब कार्रवाई करता है। हालांकि जिला प्रशासन की नाक के नीचे चल रहे गोरखधंधे में स्वास्थ्य विभाग की कलई खोल कर रख दी है।
कार्रवाई में एसडीएम रामबाबू देवांगन, सीएमएचओ डॉ रमेश मरावी, नायब तहसीलदार शशांक शेंडे सहित राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अमले की मौजूद रहे।