प्रदेश

जिंदगी भर की कमाई चोरों ने किया पार:अकेली महिला के घर लाखों की चोरी

अमित साहू, बजाग 7771942755

बजाग:- बजाग मुख्यालय में चोरी की वारदात कम होने का नाम नहीं ले रहीं है, 22 और 23 जुलाई की रात्री बजाग रायपुर मुख्यमार्ग से लगे एक विधवा महिला के घर में चोरों ने पैसे और गहनों से भरी पेटी पार कर दी। पेटी में विधवा महिला की जिंदगी भर की कमाई और पुस्तैनी जेवरात रखे हुए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंद्रवती पड़वार रायपुर रोड में एक छोटे से टपरे में होटल चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करती हैं परिवार में कुछ सालों पहले पति एवं पुत्र की असमय मृत्यु के बाद अपनी विधवा बहू और उसके छोटे छोटे बच्चे ही हैं, पति एवं पुत्र की असमय मृत्यू से मिली राहत राशी को उन्होंने बड़े जतन से सम्हाल कर रखा था, साथ ही पुस्तैनी जेवर एवं बहू के गहने भी उसी पेटी में थे पेटी में लगभग 2 लाख रुपये नगदी और 3 से 4 लाख रुपये कीमत के सोने और चांदी के जेवर थे। 22 जुलाई को लगभग साढ़े 10 बजे सभी लोग खाना खाकर सो गए बहू बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोती थी जबकि इंद्रवती के साथ उनका एक दिव्यांग भतीजा उसी कमरे में सोता था पलंग के नीचे दुकान की पेटी के साथ ही जेवर और नगदी भरी हुई पेटी रखी हुई थी। रोज की बिक्री के पैसे भी वे दुकान की पेटी से निकाल कर अंदर वाली पेटी में डाल देती थीं उस रात भी उन्होंने बिक्री के 1000 रुपये पेटी में डाले और ताला लगा कर सो गईं। सुबह साढ़े पांच बजे के लगभग जब उठी तो दुकान की पेटी दरवाजे के पास डली थी उसमें वे अपने भतीजे से बोली कि ये पेटी यहां क्यों रखी है, भतीजे ने कहा कि मैंने तो उसे छुआ भी नहीं है तब इंद्रवती ने पलंग के नीचे देखा तो उनके होश उड़ गए नगदी और जेवर वाली पेटी गायब थी और पीछे का दरवाजा खुला हुआ था। बाहर आकर सूचना दी तो वहां भीड़ लग गई। पुलिस ने भी पहुंच कर मौके का मुआयना किया और इस बात पर शंका व्यक्त की की चोर सीढी से जो कि घर के अंदर खुलती हैं उससे आया और पेटी लेकर पीछे का दरवाजा खोलकर फरार हो गया। गहरी नींद में गर्मी के कारण कमरे का दरवाजा खोलकर सोए इंद्रवती और उनके भतीजे को इसकी भनक भी नहीं लगी।

बढ़ रहीं चोरी की वारदात- बजाग क्षेत्र में जुआ सट्टा के प्रचलन के कारण चोरी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। इस चोरी में भी जान पहचान वाले का ही हाथ होने की आशंका व्यक्त की जा रही है वरना कमरे में तीन आलमारियों को खोलने के बजाय चोर पलंग के नीचे की पेटी क्यों उठाता, उसे कैसे पता कि पैसे कहाँ रखे हैं। क्षेत्र में मोटर साइकिल और छूट पुट चोरियों की घटनाओं के बाद यह एक बड़ी घटना है। महिला और उनके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button