प्रदेश

शासकीय शिक्षक संगठन ने कलेक्टर से की मुलाकात क्रमोन्नति सूची जारी कराने की मांग

डिंडोरी। शासकीय शिक्षक संगठन जिला डिंडोरी के अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शासकीय शिक्षक संगठन जिला डिंडोरी का प्रतिनिधिमंडल डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा से भेंट कर डिंडोरी जिले में प्राथमिक शिक्षकों की क्रमोन्नति सूची में भारी गड़बड़ियों को की शिकायत की एवं उन्हें बताया कि विकास खंड शिक्षा अधिकारियों के द्वारा सहायक आयुक्त कार्यालय डिंडोरी को 12 वर्ष और 24 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले प्राथमिक शिक्षकों की सही जानकारी न देने के कारण आधी अधूरी सूची जिला को भेजी गई जिससे सैकड़ों प्राथमिक शिक्षक क्रमोन्नति के लाभ से वंचित रह गए। शासकीय शिक्षक संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर डिंडोरी से गुहार लगाई कि प्राथमिक शिक्षकों जिन्होंने 12/24 साल की सेवा पूरी कर ली है उन्हें प्रथम व द्वितीय क्रमोन्नति का आदेश दूसरी सूची जारी कर दिलवाने की कृपा करें। कलेक्टर ने मामले की जांच कराकर शीघ्र दूसरी सूची जारी करवाने का आश्वासन दिया है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button