प्रदेश

वैश्य महा सम्मेलन कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

डिंडोरी । मंगलवार को डिंडोरी में वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, (पूर्व गृह मंत्री मध्य प्रदेश शासन ) के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश महामंत्री पदम खेमका, शहडोल संभागीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, शहडोल संभाग महिला प्रभारी श्रीमती सत्यभामा गुप्ता, नगर के वरिष्ठ मार्गदर्शक अशोक अवधिया, वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष कमलेश अवधिया, सपना जैन संभागीय महामंत्री, संतोषी सोनी महिला जिला अध्यक्ष, सुभाष गुप्ता युवा इकाई जिला अध्यक्ष , संध्या जैन जिला प्रभारी महिला इकाई नीलू जैन जिला महामंत्री ,माला जैन, अनिल अवधिया मीडिया प्रभारी, दीपक जैन बंटी जिला महामंत्री, प्रवीण अग्रवाल, अरुण अवधिया, आशीष बिलैया, अवध राज बिलैया, अंकित गुप्ता, बंटी जैन के नेतृत्व में जिला कार्यकारी की बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम माता लक्ष्मी जी की प्रतिमा सम्मुख दीप प्रज्वलित कर व अतिथियों का शाल श्रीफल तिलक वंदन कर माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया । पूर्व गृहमंत्री मध्य प्रदेश शासन उमाशंकर गुप्ता के द्वारा बहुत ही विस्तार पूर्वक संगठन के उद्देश्य के बारे में बताया गया हम सभी को भविष्य में समाज के हितों का सम्मान की रक्षा के लिए किस तरह से कदम बढ़ाने हैं इसके लिए विधिवत योजनाएं बनानी होगी इसके निरंतर प्रयास करना होगा इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत चर्चा की। वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश में प्रत्येक वर्ष मनाए जाने वाले कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया। इन कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर भी जिला तहसील स्तर पर शत प्रतिशत रिजल्ट की आशा की बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि के उद्बोधन का करतल ध्वनि से स्वागत किया गया। कार्यकम में आए अतिथियों का आभार वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष कमलेश अवधिया ने किया ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button