प्रदेश

बाढ़ में फंस गए आधा सैकड़ा से अधिक छात्र : प्राचार्य और चौकी प्रभारी बने अभिभावक सभी को सुरक्षित पहुंचाया घर

धर्मेंद्र मानिकपुरी, 6260103088

डिंडोरी। जिले में शिक्षा व्यवस्था पर आए दिन सवालिया निशान लगते देखा जा सकता है लेकिन इन अव्यवस्थाओं के बीच कई विद्यालय के शिक्षक अपने शिक्षकीय कार्य के अतिरिक्त एक अभिभावक बतौर भी अपनी जिम्मेदारी निभाने से पीछे नहीं हटते हैं निश्चित तौर पर शिक्षकों के इस कार्य की भी सराहना होनी चाहिए और इसी तरह का सराहनीय कार्य गोपालपुर के प्रभारी प्राचार्य ने किया है जिन्होंने छात्र छात्राओं को उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था की।

क्या है मामला

विकासखंड करंजिया के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गोपालपुर के प्रभारी प्रिंसिपल चैनसिंह मरावी के द्वारा एक शिक्षक ही नही बल्कि पालक बनके लगभग 50 किलोमीटर दूरी तय करके बस से सभी बच्चों को अपने -अपने घर तक सुरक्षित पहुचाने का कार्य किया गया है हायर सेकेंड्री स्कूल गोपालपुर के बालक बालिकाओं को प्रभारी प्राचार्य चैन सिंह मरावी एवं पुलिस चौंकी प्रभारी प्रकाश श्रीवास्तव के द्वारा 65 छात्र छात्राओं को सिवनी नदी पुलिया डायवर्सन बाढ से क्षतिग्रस्त होने के कारण बस के द्वारा गोपालपुर से रुसा होते हुए गोरखपुर से सैलवार से झनकी, करोंदी, भवानीटोला बहारपुर , खम्हारखुदरा से सहजना तक सभी छात्र छात्राओं को संस्था के स्टाफ के सहयोग से घर पहुंचाया गया।

 

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button