प्रदेश

शासकीय शिक्षक संगठन ने कलेक्टर के नाम डीपीसी को सौंपा ज्ञापन

डिंडोरी। शासकीय शिक्षक संगठन जिला डिंडोरी के अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सर्वशिक्षा अभियान की आवश्यक बैठक में करंजिया विकास खंड में सर्व शिक्षा अभियान जिला परियोजना समन्वयक राघवेंद्र मिश्रा को शासकीय शिक्षक संगठन ने कलेक्टर डिंडोरी के नाम एक पत्र सौंपकर 12/24 साल की सेवा पूरी करने वाले प्राथमिक शिक्षकों को प्रथम एवं द्वितीय क्रमोन्नति आदेश की दूसरी सूची जारी करने की मांग की जिला परियोजना समन्वयक राघवेन्द्र मिश्रा ने कलेक्टर डिंडोरी को पत्र सौंपकर शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर करंजिया बीआरसी एवं संकुल प्राचार्य करंजिया अजय राय भी उपस्थित थे। ज्ञापन सौंपने वालों में भारती मरावी सावित्री चंदेल सुनऊ राम उइके राधेलाल यादव मंशाराम पनारे सेवा सिंह धुर्वे सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button