Uncategorizedप्रदेश

समाधान-महीनों बाद हुआ सीवरेज का काम शुरू

  • महीनों बाद हुआ सीवरेज का काम शुरू
  • डिण्डौरी। जिला मुख्यालय के अलग अलग इलाकों में अव्यवस्थित तौर पर खुदाई कर सीवरेज ट्रीटमेंट के लिये पाईपलाइन बिछाने का काम शुरू किया गया है लगभग एक साल से यह काम लगातार जारी है लेकिन निर्माण एजेंसी ने कुछ ऐसा काम किया है कि यहां के वासिंदों का जीना मुहाल हो गया था और बडे हिस्से में लोग अव्यवस्थाओं के बीच रहने को मजबूर रहे हैं नर्मदा गंज इलाके में पिछले तीन माह से लोग परेषान हैं क्योंकि यहां पर निर्माण एजेंसी ने पाईपलाइन डालकर सडक पर सीसी कर उसे व्यवस्थित नहीं किया था और बडे हिस्से पर आवाजाही प्रभावित हो रही थी। इस संबंध में पिछले दिनों समाचार का प्रकाषन किया था जिसके बाद निर्माण एजेंसी के उपयंत्री ने शीघ्र काम करने का आष्वासन दिया था इसके बाद नर्मदा गंज इलाके में एक बार फिर सीमेंट कांक्रीट का काम शुरू किया गया है। निर्माण एजेंसी द्वारा किये जा रहे काम से अव्यवस्था फैल रही है चूंकि इस इलाके से बडी आबादी निकलती है और श्रद्धालुओं का मां नर्मदा के दर्षन पूजन के लिये यहां से बडी संख्या में लोग आते हैं यहां पर काम शुरू होने के बाद रहवासियों ने राहत की सांस ली

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button