प्रदेश
परेशानी-शाहपुर के वासिंदे ग्राम पंचायत की निरंकुश कार्यप्रणाली से त्रस्त

- आधा अधूरा पड़ा नाली निर्माण कार्य वाशिन्दों के लिये बना मुसीबत का सबब’
- शाहपुर। जनपद पंचायत डिंडौरी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत शाहपुर के वासिंदे ग्राम पंचायत की निरंकुश कार्यप्रणाली से त्रस्त हो गये है आलम यह है कि पंचायत में गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिसकी शिकायत ग्रमीणों द्वारा पंचायत के जिम्मेदारों से करने के बावजूद समस्याएं सुरसा की तरह मुँह बाये खड़ी हुई है जिसकी बानगी है पंचायत अंतर्गत आने वाले सूरजपुरा रैयत जहाँ बीते दो तीन महीने पूर्व पंचायत के द्वारा पक्की नाली का निर्माण कार्य कराया गया है जो आज भी आधा अधूरा पड़ा है और वाशिंदों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है क्योंकि नाली निर्माण के पूर्व निर्माण स्थल पर अवैध अतिक्रमण करने वालों को नोटिश तो जारी किया गया लेकिन किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं की गई जिसके चलते उक्त नाली निर्माण तुलसीराम कर्ण के घर के सामने आधा अधूरा पड़ा हुआ है जिसमें मोहल्ले की सारी गंदगी उक्त व्यक्ति के घर के सामने नाली में जमा होती है पीड़ित ने बताया की नाली में जमा गंदगी की दुर्गंध से उनका जीना दूभर हो गया है सरपंच सचिव से अनेकों शिकायत करने के बाद भी अवैध अतिक्रमण हटा कर नाली निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं कराने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत सी , एम ,हेल्पलाइन 181 में दर्ज करा दी जिसके बाद से तमाम जिम्मेदार उक्त पीड़ित व्यक्ति पर शिकायत वापस करने के लिये दबाव बनाने कोशिश कर रहे है लेकिन निर्माण स्थल पर अवैध अतिक्रमण करने वाले पर कार्यवाही करने की जगह अभय दान दे रहे ।
- इनका कहना है
- — ग्राम पंचायत के द्वारा दो तीन माह पूर्व नाली का निर्माण कराया गया है जिसे मेरे घर के सामने तक कर कार्य बंद कर दिया गया है नाली की सारी गंदगी मेरे घर के सामने जमा होती है जिससे मेरे परिवार का जीना दूभर हो गया है शिकायत के बाद मुझ पर ही शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।
- तुलसीराम कर्ण, ग्रामीण