प्रदेश
लापरवाही:शौचालय में लगा ताला ,नही हो रहा उपयोग

- शौचालय में लगा ताला ,नही हो रहा उपयोग
- गाड़ासरई। ग्राम पंचायत करौंदा अंतर्गत ग्राम सागरटोला में आम जनता के लिए शासन द्वारा सुलभ शौचालय का निर्माण कराया गया है, पर उस नवनिर्मित शौचालय का लाभ लोगो को नही मिल पा रहा है ,वही सागरटोला निवासियों का कहना है कि एक तो शौचालय सागरटोला चैक के बहुत अन्दर स्कूल के बगल में बनाया गया है और स्कूलों में पहले से ही शौचालय की व्यवस्था रहती है ,और शौचालय सागरटोला के रोड किनारे बनाया जाना था ,जो चैक कहलाता है और उस चैक से चारों दिशाओं से यात्रियों का आनाजाना होता है ,और सड़क किनारे शौचालय बनाया जाता तो वो शौचालय का उपयोग सभी लोग कर सकते थे लेकिन सडक से बहुत अन्दर शौचालय बनाया गया है जिसके बनने से लोगो को कोई फायदा नही ,और शौचालय का उपयोग लोग नही कर पा रहे है ,उस पर शौचालय में हमेशा ताला ही लगा रहता है , लोगो का कहना है कि अगर शौचालय बनाया गया है तो उसका उपयोग भी होना चाहिए पर जब पंचायत द्वारा ताला लगाकर रखा गया है तो उस शौचालय के बनने का कोई मतलब नही है।