प्रदेश

आयोजन:-सोमवार को भाखा में खेला जाएगा फाइनल मैच

  • सोमवार को भाखा में खेला जाएगा फाइनल मैच
  • अमरपुर, डिण्डौरी। विकास खंड अमरपुर के नजदीक ग्राम पंचायत भाखा में आर्दश क्लब नवयुवक मंडल की ओर से प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नव वर्ष की पावन बेला पर दिनांक 1 जनवरी 2021 दिन शुक्रवार से 3 जनवरी 2021 दिन रविवार तक इस वर्ष भी वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ी बंधुओं को आमंत्रित किया गया था खेल में प्रथम दूसरा तृतीय आने वाले विजेताओं को एक -एक सील्ड पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाना हैं, और 15 किलोमीटर दूर से आने वाले खिलाड़ी भाइयों को आवास एवं गर्म कपड़े की पूर्ण व्यवस्था समिति द्वारा की जा रही है फाइनल होने की जानकारी सुनकर दूर दराज आसपास गांवों से दर्शक एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि खेल देखने के लिए काफी भीड़ एकत्रित होकर आनंद ले रहे । दूर दराज के गांवों से आकर खिलाड़ियों के व्दारा खेल खेलकर खेल दिखा रहे हैं, समय के अभाव के चलते फाईनल नहीं हो पाया अब दिन सोमवार को फाईनल होने की जानकारी में बताया गया प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त विजेतों को सील्ड देकर सम्मानित किया जाऐगा कार्यक्रम के अध्यक्ष चंद्रसिहं उदयसिहं उपाध्यक्ष, सचिव रोहित बनवासी ,संयोजक हेमंत ठाकुर सचिव ,प्रीति तेकाम सरपंच,एस. एस. मरावी शिक्षक, बीएल बनवासी शिक्षक,पीएस परस्ते शिक्षक,नवलसिहं धुर्वे मुकद्दम, ललित धुर्वे (एस. आई) भुवन सिंह मरावी, (सीआरपीएफ )टेक सिंह परस्ते शिक्षक, राजेंद्र विश्वकर्मा सचिव, डूंगरू परस्ते ,मोहन बर्मन, मनीष गायग्वाल, राजू ठाकुर ,कार्यक्रम आयोजक राजेंद्र लालसिहं, तोकसिहं, भानसिहं, लखन बनवासी , मंगल, ज्ञान ,जगत सिंह भूपेंद्र सिंह, तिलक ,खुमान ठाकुर, फुल्लू, खिल्लू ,अनिल ,सुनील, अमर सिंह, प्रीतम दास गायग्वाल, मूलचंद बनवासी सरवन राकेश हेमेंद्र पंचम अरविंद ईश्वर टिक्कू बनवासी,सरवन,राकेश,हेमेन्द्र,पंचम,अरविंद,ईश्वर,टिक्कूवनवासी, एवं ग्राम के समस्त खिलाड़ी बंधु आयोजन में भागीदारी कर रहे हैं।
  • अमरपुर/डिण्डौरी। जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्रातंर्गत भानपुर क्रिकेट क्लब केे तत्वाधान में टेनिस बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच नैनपुर एंव तवलपानी के मध्य खेला गया। जिसमें टाॅस जीतकर तवलपानी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर 70 रन बनाए और 71 रनों का लक्ष्य रखा। जबाव में बल्लेबाजी करने उतरी नैनपुर की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मात्र 6 ओवरों में लक्ष्य प्राप्त कर आसानी से फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया। मैन आफ द मैच रतनेष नैनपुर व मैच में सर्वश्रेष्ट प्रदर्षन करते हुए सेंकी ने अपनी टीम के लिए 27 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। जिसे मेन आॅॅफ द सीरीज का पुरुष्कार दिया गया। विजेता टीम नैनपुर को अतिथियों के हस्ते 16000 रुपये की राषि व कप एंव उपविजेता टीम तवलपानी को 7500 रुपये की राषि एंव कप दिया गया। इस फाईनल मैच के अंपायर कामेष भारती और जुनैद खान रहे स्कोरर पारस साहू कमेंटेटर मोहम्मद मुबीन रजा भानपुर रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button