प्रदेश

समस्या-शासकीय भूमि पर रहवासियों का जबरदस्त कब्जा तहसील में आवेदन देने के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही

  • शासकीय भूमि पर रहवासियों का जबरदस्त कब्जा
  • तहसील में आवेदन देने के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही
  • बजाग। तहसील मुख्यालय बजाग में ब्लाक कालोनी में जनपद पंचायत के नजदीक बीआरसी भवन के पास एक शासकीय शिक्षक धनीराम क्रांते के द्वारा शासकीय भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। उक्त बातें ग्राम पंचायत बजाग रैयत के सरपंच सचिव द्वारा तहसीलदार को इस विषय में कब्जा हटाने हेतु आवेदन पत्र दिया गया था पर आज दिनांक तक इस संबंध में कोई कार्यवाही नही हुई है। ग्रामीणों एवं पड़ोसियों के अनुसार यह शासकीय भूमि है जिसमें पहले सभी लोग आने जाने के लिए उपयोग किया जाता था पर अब उक्त व्यक्ति के द्वारा जबरन शासकीय भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। पड़ोसी दीपांशु श्रीवास के द्वारा बताया गया कि इस जमीन से हम लोग आने जाने का रास्ता रखे हुए हैं, पर कब्जाधारी के कब्जे के बाद इस रास्ते से आने जाने पर लड़ाई झगला किया जाता है। जिससे नया विवाद जन्म ले लिया है। इस संबंध में आवेदन पत्र देने के बाद भी तहसीलदार द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। इस संबंध में ग्राम पंचायत द्वारा 27 नवंबर 2020 को प्रस्ताव पारित किया गया है कि उक्त भूमि जिस पर कब्जा किया गया है वह शासकीय भूमि है जिससे कब्जाधारी द्वारा हटाया जाए। इस संबंध में पिछले महीने 14 दिसंबर 2020 को ग्रामीणों एवं सरपंच सचिव के द्वारा आवेदन देने के बाद भी आज दिनांक तक कार्यवाही नहीं की गई है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मांग कि है कि इस संबंध में उचित कार्यवाही करते हुए कब्जाधारियों से कब्जा हटवा कर उचित कार्यवाही की जाए।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button