Uncategorized
बैठक:-अप्रैल 2021 से पहले नगर क्षेत्र के अंतर्गत सीवरेज पाइप लाइन विस्तार का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा

- जल्द ही पूरा होगा सीवरेज पाइप लाइन का काम
- डिण्डौरी। नगर परिषद डिण्डौरी के सभागार मे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा वार्डो मे सीवरेज पाइप लाइन के विस्तार पर बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में नगर परिषद डिंडोरी के अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम जिला अध्यक्ष भाजपा नरेंद्र राजपूत मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला पीआईयू नगरी प्रशासन विकास विभाग जबलपुर के अधिकारी/कर्मचारी के साथ मुख्यि रूप से वार्डो में पाइप लाइन विस्तार में आ रही समस्यााओ तथा पाइप लाइन डालने के बाद सड़कों के सुधार के संबंध में वार्ड पार्षद तथा शहर के जनप्रतिनिधयो तथा आम नागरिको के द्वारा प्राप्त सुझाव तथा शिकायतो के संबंध मे विधिवत चर्चा की गई जिससे पीआईयू के अधिकारियों द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि अप्रैल 2021 से पहले नगर क्षेत्र के अंतर्गत सीवरेज पाइप लाइन विस्तार का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा तथा जो संबंधित रोड पाइप लाइन विस्तार के समय खोदी गई है उनके रिपेयर का कार्य 15 दिवस के अंदर पूर्ण करा दिया जावेगा
- मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा उपयंत्री प्रवीण ठाकुर द्वारा संबंधित कार्य ऐजंसी को किये गए कार्य की साप्ताहिक रिपोर्ट हर सप्ताह प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिए गए है उक्त अवसर पर नगर परिषद डिंडोरी के उपाध्यक्ष महेश पाराशर पार्षद पुरुषोत्तम विश्वकर्मा मोहन पाराशर अशोक सरैया कुवरिया मरावी नेता प्रतिपक्ष रितेश जैन पीआईयू के अभय जैन संतोष सिन्हाो रिकवेश वर्ले आनंद जोशी लाला पटेल सुरेंद्र बिहारी शुक्ला शिवेंद्र तिवारी मौजूद
