प्रदेश

समस्या-महीनों से बंद बीएसएनल टावर उपभोक्ता परेशान

अजय जैन करंजिया:- मुख्यालय में विगत कई माह से सरकारी नेटवर्क बीएसएनएल खासा परेशान कर रहा है पिछले एक माह से बीएसएनएल का मोबाईल नेटवर्क निरंतर रूप से बंद है क्षेत्र में बीएसएनएल के उपभोक्ताओं की संख्या बहुत है जो लंबे समय से सिम का उपयोग करते आ रहे हैं और अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों एवं रिकार्डों पर जैसे आधार कार्ड बैंक खाता एटीएम इंटरनेट बैंकिंग एवं अन्य जगहों पर नंबरों को पंजीकृत कराया है जिससे उन्हें सुविधा हो सके परंतुइसके विपरीत नेटवर्क के बंद होने से लोग फोन कॉल करने के साथ-साथ अन्य सुविधाएं लेने में भी वंचित हैं इससे पहले करंज्या बीएसएनएल ऑफिस से लैंडलाइन के कनेक्शन भी सैकड़ों की संख्या मे थे, एवं इंटरनेट के लिए ब्रॉडबैंड कनेक्शन भी अधिक मात्रा में थे परंतु बीएसएनएल के इसी रवैया के चलते आज सभी ब्रॉडबैंड कनेक्शन एवं लैंडलाइन कनेक्शन बंद हो चुके हैं और मोबाइल सिम भी इसी की कतार पर आकर खड़ी हो गई है जिस कारण बहुत से उपभोक्ताओं ने सिम को किसी अन्य प्राइवेट कंपनी में पोर्ट करा ली है या बंद कर दी गई हैं इसी तरह के रवैया से आगामी दिनों में बीएसएनएल उपभोक्ताओं द्वारा सिम बंद कर दिए जाएंगे जिससे एक्सचेंज बंद होने की कगार पर आ जाएंगा । बीएसएनएल के इस रवैया से क्षेत्र के लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है आश्चर्य की बात तो यह है की लाखों रुपए शासन के द्वारा अधिकारी कर्मचारी एवं एक्सचेंजर के ऊपर खर्च किए जाते हैं ताकि उपभोक्ताओं को सस्ती एवं अच्छी सुविधा बीएसएनल के माध्यम से प्रदान की जा सके परंतु इस के विपरीत अधिकारी एवं कर्मचारियों का रवैया निराशाजनक एवं लापरवाही पूर्व है कार्य के प्रति उदासीन अधिकारी एवं कर्मचारी को इस बात से कोई भी फर्क नहीं पड़ता की सेवाओं के लिए उपभोक्ताओं के द्वारा जो खर्च किया जा रहा है एवं जो आवश्यक कार्य लटके हुए हैं उनसे उन्हें कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button