प्रदेश

“थाना करंजिया मे महिला जागरूकता अभियान “सम्मान” पर आयोजन”

  • उपस्थित लोगों को दिखाया मुख्यमंत्री के शुभारंभ कार्यक्रम सीधा प्रसारण अजय जैन करंजिया:- थाना परिसर मे पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश श्रीमान अतिरिक्त अधीक्षक महोदय के पालन में एवं एसडीओपी महोदय डिंडोरी के मार्गदर्शन में महिला अपराध उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सोमवार 11 जनवरी को दोपहर 1:30 बजे प्रदेश-स्तरीय महिला जागरूकता अभियान “सम्मान” का शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कर बैठक का आयोजन किया गया । थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह पेन्द्रो ने बताया की 11 जनवरी से गणतंत्र दिवस 26 जनवरी तक चलने वाले इस 15 दिवसीय “सम्मान”अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला अपराध के उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिये समाज में सम्मानजनक एवं अनुकूल वातावरण तैयार करना है। साथ ही जनमानस को जागरूक कर सशक्त बनाना है, ताकि स्वयं महिलाएं ही नहीं बल्कि हम सब महिला सुरक्षा के प्रति अपने कर्त्तव्यों का निवर्हन कर सकें। अभियान में महिलाओं को साइबर अपराध से सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के कार्य भी किए जाएंगे। निबंध, चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। अभियान में सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं के लिये सुरक्षित वातावरण निर्मित करने का कार्य भी किया जाएगा। कार्यक्रम के उनि तारकेश्वरी मरकाम प्र. आर. ईश्वर यादव, धनंजय साहू म.प्र.आर. पुष्पा कांति यादव , आरक्षक विनोद माहौर प्रवेश पटेल प्रमोद पटैरिया आकाश अहिरवार म.आर. महिमा भगत चंद्रकांता एवं समस्त स्टाफ , मुख्यालय के गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं आसपास गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button