प्रदेश

युवा दिवस: स्वामी विवेकानंद जयंती पर होगा सूर्य नमस्कार “विद्यालय प्रबंधन द्वारा बेस्ट विद्यार्थी को करेगी प्रोत्साहित

  • युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती पर होगा सूर्य नमस्कार “विद्यालय प्रबंधन द्वारा बेस्ट विद्यार्थी को करेगी प्रोत्साहित” अजय जैन करंजिया:- स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाया जायेगा, इस दिन सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा । उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य आर.के.पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 जनवरी को सूर्य नमस्कार किया जाएगा, परंतु कोरोना महामारी के कारण आयोजन सामूहिक रूप से ना होकर अपने-अपने घरों में किया जाएगा । इस हेतु विद्यार्थी, शिक्षक, जन समान एवं गणमान्य नागरिक अपने-अपने घरों में ऑनलाइन रेडियो प्रसारण के माध्यम से जुड़कर सूर्य नमस्कार कर सकेंगे, जिसका प्रसारण प्रातः 9:00 से 9:45 तक किया जाएगा । वही मॉडल स्कूल करंजिया एवं उत्कृष्ट विद्यालय करंजिया के स्कूल प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं में सूर्य नमस्कार मैं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने हेतु विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का फैसला लिया है । शिक्षकों ने समस्त विद्यार्थी उक्त कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिसा रहने को कहा एवं बताया कि ये युवा दिवस के रूप मनाया जा रहा सभी विद्यार्थी अपने घर मे ही सूर्य नमस्कार करे । एवं स्कूल ग्रुप में फोटो एवं वीडियो दोनों शेयर कर सकते हैं जो अच्छा होगा उसे चयन कर विद्यार्थी को विद्यालय प्रबंधन के द्वारा प्रोत्साहित किया जावेगा ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button