जिला सीईओ ने आंगनवाडी एवं चबूतरा निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

लोकविचार डिण्डोरी – 11 जनवरी 2021। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरूण कुमार विश्व कर्मा ने आज जनपद पंचायत समनापुर की ग्राम पंचायत चादंरानी में राज्य आयोजना मद से बनवासी टोला में बनाई जा रही आंगनवाडी केन्द्र एवं मनरेगा से बनाये जा रहे चबूतरा निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाडी केन्द्र को समय- सीमा में पूर्ण नही करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये एक सप्ताह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। समय- सीमा में आंगनवाडी का कार्य पूर्ण नही होने पर संबंधित कार्य एजेंसी ग्राम पंचायत पर कार्यवाही करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समनापुर को दिये।
श्री विश्वकर्मा ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत बनाये जा रहे चबूतरा निर्माण कार्य अपूर्ण होने पर अप्रसन्नता व्य्क्त की ओर 15 दिवस में कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के अति. मुख्य् कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी मुख्य् कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समनापुर श्री पी.आर.टांडिया, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री ऋषिराज चढार उपस्थित रहे।
