प्रदेश
मझियाखार से लिखनी तक सड़क को गुणवक्तायुक्त बनाने,ठेकेदार एवं विभागी अधिकारियों पर कार्यवाही के लिये महिला कांग्रेस डिंड़ौरी जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू ने डिंड़ौरी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

- लोकविचार डिंडौरी। महिला कांग्रेस डिंड़ौरी जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी रामजी साहू ने डिंड़ौरी कलेक्टर बी कर्तिकेयन को ज्ञापन सौंपा जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी साहू ने बताया ग्रामीणों ने मुझे ज्ञापन दिया था मैंने संबंधित अधिकारी से बात कर निराकरण करने को कहा फिर अभी तक कोई अधिकारी नहीं आया म.प्र. में भाजपा की सरकार और शिवराज जी मुख्यमंत्री बने है तब भ्रष्टाचार चर्म पर है लगता है भाजपा ने जो विधायक खरीदे है उनकी भारपाई भ्रष्टाचार करके ही करेंगे क्या आपने कभी देखा है 24 घंटे के अंदर ही गिट्टी और बैस डाली जाती है और डमलीकरण कर दिया जाता है इसमें ठेकेदार के साथ शासन और प्रशासन के लोगों की मिलीभगत जान पड़ती है। ज्ञापन में उल्लेख किया कि
- डिंडौरी जिले के विकास खंड बजाग की ग्राम पंचायत मझियाखार के ग्रामीणों को पहली बार सड़क की सुविधा मिल रही है, ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण किया जा रहा है डामर की पतली परत बिछाकर सरकार की मोटी रकम अपनी जेब में डालने का काम किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने ज्ञापन में ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए है।मझियाखार से लिखनी तक 03 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है। जो कि 24 घंटे में गिट्टी डाली गई बैस डाली और डामली कारण कर दिया गया । इसमें उपयोग की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता देखने के बाद नागरिकों में जबरदस्त नाराजगी और गुस्सा है। गांव में आजादी के बाद बड़ी मुश्किलों से सड़क बन रही है इस पर भी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सड़क निर्माण की गुणवत्ता देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह दो-तीन महीने से ज्यादा नहीं टिक पाएगी। पूर्व में गांव में सड़क न होने पर 108 सहित पुलिस वाहन और एम्बुलेंस नहीं आ पाती थी। बड़ी मुश्किल से निर्माण कार्य शुरू हुआ है, लेकिन स्तरहीन निर्माण के कारण ग्रामीणों में गुस्सा और नाराजगी व्याप्त है। जनप्रतिनिधी होने नाते मौका स्थल पर पहुंच कर संबंधित अधिकारियों से बात कि पर 3-4 घँटे बैठे रहने के बावजूद विभाग का कोई भी जबावदार अधिकारी मौका स्थल नहीं आया और देखते देखते 24 घंटे के अंदर डामलीकरन कर रोड़ बना दी गई। निवेदन किया है की ग्राम पंचायत मझियाखार से लिखनी डामली करण सड़क को गुणवक्ता युक्त बनाया जाये और जांच कर ठेकेदार एवं विभागी अधिकारियों के ऊपर सक्त से सक्त कार्यवाही किया जाये कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में ग्रामीणों के द्वारा बड़े आंदोलन को अंजाम दिया जायेगा जिसकी संपूर्ण जबावदारी शासन प्रशासन होगी।
