प्रदेश
महिला सम्मान जागरूकता रथ को थाना क्षेत्र के सभी गावों मे भ्रमण हेतु किया गया रवाना

- लोकविचार डिंडौरी मध्यप्रदेश शासन भोपाल द्वारा महिलाओं एवं बालको के प्रति हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कार्यक्रम “सम्मान”का आयोजन किया गया है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक डिंडोरी के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिंडोरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शहपुरा अखलेश दाहिया द्वारा महिला सम्मान जागरूकता रथ को थाना क्षेत्र के सभी गावों मे भ्रमण हेतु रवाना किया गया जिससे लोगो में महिलाओ एवम् बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु सक्रिय भागीदारी की भावना का संचार हो।
